30 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी 2016-17 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले मयंक अग्रवाल को भी अपनी जीवन साथी मिल चुकी है। मयंक अग्रवाल ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पर किया है।
Advertisement
मयंक अग्रवाल ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड आशिता सूद को लंदन की टेम्स नदी के किनारे मौजूद हवाई झूले पर बेहद ही फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया है। मयंक अग्रवाल ने प्रपोज करने वाली फोटो शेयर की है और लिखा है कि फाइनली वो मान गई। मयंक अग्रवाल की गर्लफ्रेंड
आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल ने इस साल रणजी ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की है और 1160 रन बनाकर वो टूर्नामेंट के सबसे टॉप बल्लेबाज बन गए हैं। यहां देखिए फोटो►