'बड़े भाई के चरणों में हमेशा', रणवीर सिंह ने 'धोनी प्रेम' से जीता फैंस का दिल

Updated: Mon, Jul 26 2021 11:39 IST
Cricket Image for 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा', रणवीर सिंह ने 'धोनी प्रेम' से जीता फैंस का दिल (Image Source: Google)

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही अपने खाली समय का आनंद ले रहे हैं। माही जब 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में नजर आएंगे लेकिन उससे पहले धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

क्रिकेट से दूर अपने समय के दौरान, धोनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इसी दौरान माही को ऑल स्टार्स के फुटबॉल अभ्यास मैच में खेलते हुए देखा गया जहां वो रणवीर सिंह के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

इस मैच के बाद रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो सोशळ मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रणवीर ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया है, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा।' रणवीर का ये कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इस पोस्ट के बाद अब ये बॉलीवुड स्टार भी सोशल मीडिया पर फैंस की आंखों का तारा बनता जा रहा है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारे अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर रविवार को फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। इसी मैच का हिस्सा बनने के लिए यहां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी पहुंचे थे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें