10 सितंबर। जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के सबस अहम तेज गेंदबाज बन गए हैं। हाल के समय में अपने परफॉर्मेंस से बुमराह ने हर किसी को हैरान किया है। बुमराह इस समय जहां टेस्ट में नंबर 3 गेंदबाज हैं तो वहीं वनडे में नंबर 1 तेज गेंदबाज है। 

Advertisement

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी और 13 विकेट लेने में सफल रहे हैं। एक तरफ जहां बुमराह अपने गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट के रीढ़ की हड्डी बन गए हैं तो वहीं हाल के समय में बुमराह की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है।

Advertisement

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने मनपसंद अभिनेत्री को लेकर बात कर रहे हैं। एक वी़डियो में जब एक एंकर ने बुमराह से पूछा कि अनुष्का और दीपिका में वो किसे पसंद करते हैं तो बुमराह ने झट से दीपिका का नाम लिया।

वहीं एंकर ने इस बात पर चुटकी ली और कहा कि आपने जानबूझकर तो सेफ जबाव नहीं दिया। फिर बुमराह ने कहा हां ये मेरे लिए आसान था। वहीं जसप्रीत बुमराह आलिया की फिल्में देखना काफी पंसद करते हैं और  आलिया भट्ट उनकी फेवरेट अभिनेत्री हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार