22 सितंबर,(CRICKETNMORE)।  इमाम उल हक (80) और बाबर आजम (66) की बेहतरीन पारियों के बाद अंत में अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक की 43 गेंदों में खेली गई 51 रनों की जुझारू पारी के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अपने पहले मैच में शुक्रवार को अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया।

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हसमातुल्लाह शाहिदी (नाबाद 97) और कप्तान असगर अफगान (67) की पारियों के दम पर 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने तीन गेंद शेष रहते हुए यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यह राशिद का 50वां वनडे मैच था, जिसमें उनके 115 विकेट हो गए हैं। 
राशिद पहले 50 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके अलावा दुनिया के किसी बल्लेबाज ने 100 का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। उनके बाद मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने पहले 50 वनडे में 98 विकेट चटकाए हैं। वह पहले 50 मैचों में 100 से ज्यादा विकेट चटाकने वाले दुनिया के अकेले गेंदबाज हैं। 

इसके साथ ही मोहम्मद नबी (112 विकेट) को पछाड़कर अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार