Rashid Khan Record: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) शनिवार, 07 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि राशिद के पास वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर एक साथ कई सारे रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
टी20 क्रिकेट में 700 विकेट का ऐतिहासिक मुकाम: 27 साल के राशिद खान टी20 क्रिकेट के सबसे कामयाब गेंदबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 515 मैच खेलकर 696 टी20 विकेट निकाले हैं। यानी यहां से वो वर्ल्ड कप में सिर्फ 4 विकेट और चटकाते ही अपने 700 टी20 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन जाएंगे। बताते चलें कि टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर ड्वेन ब्रावो हैं जिनके नाम 582 मैचों में 631 विकेट दर्ज है।
टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का दोहरा शतक: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान का ये दिग्गज गेंदबाज़ टी20 इंटरनेशनल में अपना विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने के भी बेहद करीब हैं। राशिद ने अब तक 111 टी20 मैचों में अफगानिस्तान के लिए 187 विकेट निकाले हैं।
यानी टी20 वर्ल्ड कप में अगर वो 13 विकेट चटकाते हैं तो T20I में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाली भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में राशिद के बाद टिम साउदी दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट झटके हैं।
शाकिब अल हसन का महारिकॉर्ड खतरे में: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। उन्होंने 43 मैचों की 41 पारियों में 50 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। हालांकि अब राशिद खान जल्द ही उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
27 साल के राशिद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर 14 विकेट चटकाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में अपने 51 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर-1 गेंदबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल राशिद के नाम 23 मैचों में 37 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान का पूरा स्क्वाड: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), शाहिदुल्लाह कमाल, मुजीब उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), फजलहक फारूकी, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी।