लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़गानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल और ईशान किशन ने तो शतक लगाए लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में विफल रहे। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर अपनी शानदार बॉलिंग का जलवा दिखाते हुए भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
ये भारतीय पारी का 14वां ओवर था जब ओवर की पहली गेंद रोहित को बिल्कुल समझ नहीं आई। गेंद पिच होने के बाद अंदर की तरफऱ आई और रोहित के डिफेंस को भेदते हुए गेंद स्टंप्स में जा घुसी। आउट होने के बाद रोहित के चेहरे की मायूसी ये साफ बता रही थी कि वो एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत की शुरूआत खराब रही और 9 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 96 रन के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा 48 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
गिल औऱ किशन ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। गिल ने 119 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 154 रन बनाए। वहीं किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के जड़े। एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 360 रन था लेकिन अगले 42 रन के अंदर भारत के 7 विकेट गिरे, जिससे टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खरोटी ने 4 विकेट, राशिद खान ने 3 विकेट, मोहम्मद सलमी सफी और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट लिया।