Rashid Khan World Record: यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज (UAE T20I Tri-Series) का तीसरा मुकाबला बीते सोमवार, 1 सितंबर को शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां अफगानिस्तान के कप्तान और स्टार गेंदबाज़ राशिद खान (Rashid Khan) ने यूएई टीम के 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ राशिद खान ने टिम साउदी (Tim Southee) को पछाड़ते हुए T20I का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में राशिद खान ने यूएई के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने यूएई के खिलाड़ी एथन कार्ल डिसूज़ा (11 बॉल पर 12 रन), आसिफ खान (03 बॉल पर 01 रन), और ध्रुव पाराशर (04 बॉल पर 01 रन) का विकेट चटकाया।

Advertisement

इसी के साथ अब राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 98 टी20I मैचों में 165 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए राशिद खान ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी टिम साउदी को पछाड़ा जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 126 टी20 मैचों में 164 विकेट झटके थे।

ये भी जान लीजिए कि अफगानिस्तान के राशिद खान सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही नहीं, बल्कि टी20 फॉर्मेट में भी दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 488 टी20 मैचों में 661 विकेट लेते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है।

बात करें अगर अफगानिस्तान और यूएई के बीच हुए मुकाबले के नतीजे की तो शारजाह के मैदान पर यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सदिकुल्लाह अटल (54) और इब्राहिम जादरान (63) की पारियों के दम पर 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम (67) और विकेटकीपर बैटर राहुल चोपड़ा (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही जोड़ पाई और आखिरी में ये मुकाबला 38 रनों से हार गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार