Rashid Khan And Yash Punja Video: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान (Rashid Khan) जितने महान खिलाड़ी हैं, वो उतने ही अच्छे इंसान भी हैं और उन्होंने एक बार फिर ये साबित कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर राशिद का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 19 साल के युवा खिलाड़ी यश पुंजा (Yash Punja) को स्पिन गेंदबाज़ी का ज्ञान देते नज़र आए हैं।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना शनिवार, 09 मई को जयपुर में खेले गए RR vs GT मुकाबले के बाद देखने को मिली। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 22 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ राशिद खान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यश पुंजा को स्पिन गेंदबाज़ी के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं। राशिद, गेंद को कैसे पकड़ना है और कैसे फेंकना हैं, सब कुछ यश को समझाते और सिखाते देखे जा सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि ये पहली घटना नहीं है जब राशिद खान ने किसी युवा खिलाड़ी को गुरु बनकर गेंदबाज़ी का ज्ञान दिया हो, वो इससे पहले भी कई मौकों पर अपना अनुभवी युवाओं के साथ साझा करते दिखे हैं। बात करें अगर RR vs GT मैच में उनके प्रदर्शन की तो उन्होंने जयपुर के मैदान पर अपनी गेंदबाज़ी से धमाल ही मचा दिया और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 33 रन देकर राजस्थान रॉयल्स के 4 विकेट झटके।

राशिद ने ध्रुव जुरेल (10 गेंदों पर 24 रन), रविंद्र जडेजा (25 गेंदों पर 38 रन), डोनोवन फरेरा (02 गेंदों पर 04 रन) और शुभम दुबे (14 गेंदों पर 15 रन) जैसे आक्रमक बल्लेबाज़ों को आउट किया। दूसरी तरफ बात करें अगर 19 साल के यश पुंजा की तो उन्होंने RR के लिए अपने कोटे के पूरे 4 ओवर डाले और 37 रन देकर गुजरात टाइटंस का एक विकेट झटका। उन्होंने साईं सुदर्शन (36 गेंदों पर 55 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि IPL 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (44 गेंदों पर 84 रन) और साईं सुदर्शन (36 गेंदों पर 55 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 152 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह GT ने 77 रनों से ये मुकाबला जीता और पॉइंट्स टेबल पर चौथा पायदान भी हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार