देहरादून, 25 फरवरी (CRICKETNMORE)| मोहम्मद नबी (81) के बाद राशिद खान (27/5) की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 32 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। आयरलैंड ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर आयरलैंड को निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 178 रनों पर रोक दिया। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन ने 74 और एंड्रयू बेलबिर्नी ने 47 रन बनाए। 

अफगानिस्तान की ओर से राशिद ने 27 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उनके अलावा जियाऊर रहमान को दो विकेट मिला। राशिद टी-20 में हैट्रिक और पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने नबी के 81 रनों की मदद से सात विकेट पर 210 रन का स्कोर बनाया। नबी ने 36 गेंदों पर छह चौके और सात छक्के लगाए। 

आयरलैंड के लिए बॉयड रेंकिन ने तीन, पीटर चेज , जॉर्ज डकरैल और शेन गेटकाटे ने एक-एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार