चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज़ किया। इस मैच में ना तो अफगानिस्तान के गेंदबाज़ चले और ना ही बल्लेबाज़ लेकिन स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से अफगान फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

राशिद खान को गेंद से तो एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन जब उनकी टीम मैच हारने की स्थिति में थी तब उन्होंने आते ही तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी और 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। राशिद ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को छक्का मारकर हर किसी को हैरान कर दिया।

Advertisement

ये 35वें ओवर की तीसरी गेंद थी और लुंगी एनगिडी ने ऑफ के बाहर एक छोटी गेंद फेंकी। राशिद खान पहली गेंद खेलने के लिए तैयार थे और उन्होंने एक जोरदार स्क्वायर कट खेला जो डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्के के लिए चला गया। ये अफ़गानिस्तान के स्टार का एक बेहतरीन शॉट था जिसे देखकर स्टैंड में मौजूद अफगानिस्तान के फैंस खुशी से झूम उठे।

जब तक राशिद खान मैदान पर मौजूद थे, फैंस में काफ़ी उत्साह था और उन्हें उम्मीद थी कि राशिद कोई चमत्कारिक पारी खेलकर अफगानिस्तान को मैच जिता देंगे लेकिन केशव महाराज ने अंततः 38वें ओवर में उन्हें आउट करके फैंस और अफगानिस्तान की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 208 रन पर आउट हो गई और 107 रन से ये मैच हार गई। रहमत शाह ने 92 गेंदों पर 90 रन बनाकर अफगान टीम को मैच में बनाए रखा, लेकिन 315 रनों के बड़ा स्कोर के सामने ये पारी भी छोटी साबित हुई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार