Rashid Khan Record: अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (AFG vs ZIM 1st T20) मंगलवार, 27 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में अफगानी टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) एक बेहद ही शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। राशिद के पास वो कारनामा करने का सुनहरा मौका है जो कि T20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक किसी गेंदबाज़ ने नहीं किया।

T20I में विकेटों का दोहरा शतक: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 28 वर्षीय राशिद खान मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल के नंबर-1 गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 118 मैचों में 197 विकेट लेकर ये मुकाम हासिल किया है। अब राशिद के पास इस फॉर्मेट में अपने 200 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है।

राशिद खान, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पहले टी20 में 3 विकेट लेकर अपना विकेटों का दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। अब तक किसी भी गेंदबाज़ ने T20I में 200 विकेट लेने का कारनामा नहीं किया है। राशिद खान के बाद T20I में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ इंग्लैंड के आदिल राशिद हैं। उन्होंने 153 मैचों की 146 पारियों में 171 विकेट लिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट

  • राशिद खान (अफगानिस्तान/ICC) - 118 मैचों में 197 विकेट
  • आदिल राशिद (इंग्लैंड) - 153 मैचों में 171 विकेट
  • एहसान खान (हांगकांग) - 119 मैचों में 165 विकेट
  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) - 142 मैचों में 165 विकेट
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 126 मैचों में 164 विकेट

T20 में भी सबसे ज्यादा विकेट: राशिद खान सिर्फ टी20 इंटरनेशनल के ही नहीं, बल्कि T20 फॉर्मेट के भी नंबर-1 गेंदबाज़ हैं। उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेली है। वो इस फॉर्मेट में 550 मैच खेलकर 740 विकेट ले चुके हैं। राशिद के बाद टी20 में सुनील नारायण दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 617 मैचों की 607 पारियों में 658 विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान टी20 स्क्वाड बनाम जिम्बाब्वे: इब्राहिम जादरान (कप्तान), शहिदुल्लाह, फ़रीद अहमद, राशिद खान, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, नूर अहमद, अब्दुल्लाह तरख़ाइल, वसीम अकरम, इज़ाज़ अहमदज़ई, नूर उल हक़, अब्दुल्ला अहमदज़ई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार