एशिया कप 2023 के छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से मात दे दी। अफगानिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में मैच अपने नाम करना था लेकिन पूरी टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए थे। वहीं राशिद खान (Rashid Khan) अंत तक 16 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। अब टूर्नामेंट से बाहर हो जानें के बाद राशिद ने सोशल मीडिया एक्स पर एक हार्टफुल मैसेज किया है। 

Advertisement

उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "खेल में कई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप सीखते हैं, बढ़ते हैं और मजबूत होकर वापस आते हैं। हमेशा हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद।" अफगानिस्तान को हराने के बाद श्रीलंका ने सुपर 4 में अपनी जगह बना ली है। ये श्रीलंका की लगातार 12वीं जीत है। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कासुन राजिथा ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 92(84) रन कुसल मेंडिस ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा पाथुम निसंका ने 41(40) रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके जड़े। चरित असलंका ने 43 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाये। असलंका और मेंडिस ने 102 (99) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट गुलबदीन नायब ने चटकाए । 2 विकेट राशिद खान और एक विकेट मुजीब उर रहमान लेने में सफल रहे। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नबी ने बनाये। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौको और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 66 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। नबी और शाहिदी ने 80 (47) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। श्रीलंका की तरफ से कासुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डाले। 2-2 विकेट डुनिथ वेल्लागे और धनंजय डी सिल्वा ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट मथीशा पथिराना और महीश तीक्षणा के खाते में गया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार