आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे प्रैक्टिस मैच में वेस्टइंडीज को हराकर अफगानिस्तान ने ये बता दिया है कि अगर किसी टीम ने उन्हें हल्के में लेने की कोशिश की तो उसे ऐसा ही अंज़ाम भुगतना पड़ सकता है। इस टीम की बात करें, तो इस बार भी स्टार लेग स्पिनर राशिद खान इस टीम का ट्रंप कार्ड होंगे।

Advertisement

हालांकि, राशिद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। राशिद खान की बात करें, तो पिछले साल मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आजादी रेडियो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राशिद ने कहा था, "अफगानिस्तान के वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैं सगाई कर लूंगा और शादी भी कर लूंगा।"

Advertisement

अब इस बयान के फिर से वायरल होने के बाद राशिद ने खुद इस बयान पर चुप्पी तोड़ी है। पिछले साल अपने बयान के बारे में बात करते हुए, राशिद ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, "वास्तव में, ईमानदारी से कहूं तो जब मैंने ये सुना तो मैं बहुत हैरान था। मैंने कभी ये बयान नहीं दिया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैं शादी कर लूंगा।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ इतना कहा था कि अगले कुछ सालों में मेरे पास अधिक क्रिकेट खेलने और तीन वर्ल्ड कप (2021 टी-20, 2022 टी 20 वर्ल्ड कप और 2023 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप) हैं, इसलिए मेरा ध्यान शादी करने के बजाय क्रिकेट पर होगा।"

आपको बता दें कि राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 17 साल की उम्र में पदार्पण किया था। उन्होंने विश्व स्तर पर कई फ्रेंचाइजियों के लिए टी20 प्रारूप में 51 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच और 284 टी-20 मैच खेले हैं। राशिद ने ये भी कहा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में स्पिनरों का दबदबा रहेगा क्योंकि पिचें स्पिन के अनुकूल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार