अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) ने मंगलवार (20 अगस्त) को स्पीन घर टाइगर्स (Speen Ghar Tigers ) औऱ अमो शार्क्स (Amo Sharks) के बीच खेले गए शपगीजा लीग क्रिकेट 2024 (Shpageeza Cricket League)  मुकाबले में अपनी तूफानी अर्धशतक से धमाल मचा दिया। उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो इस टूर्नामेंट में सबसे तेज है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पीन घर टाइगर्स की टीम के लिए नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान राशिद खान ने 26 गेंदों में 203.84 की स्ट्राईक रेट से 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 48 रन 9 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए।  राशिद के इस पारी के दौरान कई शानदार शॉट्स लगाए, इसमें ट्रेंडी 'नो-लुक' सिक्स, सिग्नेचर 'नागिन शॉट' और हेलीकॉप्टर शॉट शामिल है।

 
Advertisement

इसके अलावा गेंदबाजी में तीन ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 

हालांकि इस मुकाबले में राशिद की टीम स्पीन घर टाइगर्स को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमो शार्क्स ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन का विशाल स्कोर बनाया। ओपनिंग बल्लेबाद जुबैद अकबरी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 82 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और सात छक्के जड़े। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पीन घर टाइगर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और पहले पांच विकेट सिर्फ 20 रन के कुल स्करो पर गिर गए। इसके बाद राशिद ने इकराम अलीखिल के साथ मिलकर पारी को थोड़ा संभाला। राशिद के अलावा इकराम ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 

Advertisement

12 ओवर के बाद स्पीन घर टाइगर्स ने 9 विकेट गवाकर 112 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश ने खलल डाला औऱ डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार अमो शार्क्स ने जीत हासिल की। अमो शार्क्स के लिए तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने शानदार 5 विकेट हासिल किए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार