10 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) राशिद खान की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने सेंट लूसिया में खेले गए पहले वन डे मैच में वेस्टइंडीज की टीम को 63 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

राशिद ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में बुरी तरफ फंसाया और सिर्फ 18 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। राशिद खान का यह गेंदबाजी प्रदर्शन वनडे क्रिकेट इतिहास में चौथा सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है। राशिद के बेहतरीन गेंदबाजी के सामनें वेस्टइंडीज टीम 44.4 ओवरों में 149 रनों पर सिमट गई।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट किरोन पावेल (2) के रूप में 3 रन के स्कोर पर गिर गया। इसके बाद ईविन लुईस (21) और शाई होप(35) की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जताई लेकिन 41 के कुल योग पर ईविन लुईस भी आउट हो गए। इसके बाद राशिद ने अपना कहर बरपाया और 23वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर जेसन मोहम्मद (7) और रोस्टन चेज (0) को चलता कर किया। इसके बाद 25वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शाई होप (35) और कप्तान जेसन होल्डर (0) को अपना शिकार बनाया। जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम 149 रन पर ही ढेर हो गई। 

अफगानिस्तान के लिए राशिद के अलावा दौलत जादरान ने 25 रन देकर 2 विकेट वहीं गुलाबदीन नईब ने 31 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

इससे पहले अफगानिस्तान कप्तान असगर स्टेनकजाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। अफगान टीम के लिए जावेद अहमदी सबसे सफल बल्लेबाज रहें, उन्होंने अपनी टीम को कठिन परिस्थितियों से निकाला और 102 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के मारे। उनके अलावा मोहम्मद नबी (27) और गुलाबदीन नईब (41) ने 58 रनों की नाबाद भागेदारी की और टीम को सकंट से बार निकाला। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

वेस्टइंडीज के लिए एश्ले नर्स ने सर्वाधिक 2, और शेनन गैब्रियाल, जेसन होल्डर, कमिंस, और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट हासिल लिए। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार