पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए एक ब्रेकिंग न्यूज दी है। उन्होंने बताया है कि टी-20 वर्ल्ड कप में फखर जमान पाकिस्तानी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Advertisement

राशिद लफीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने यह अंदर की खबर फैंस के सामने रखी। वह बोले, 'मुझे यह नहीं पता कि पाकिस्तान की टीम क्या होगी, लेकिन मैं आपको यह बता रहा हूं कि फखर जमान टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह खबर शायद अभी सोशल मीडिया पर भी नहीं आई होगी।'

Advertisement

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने फखर जमान के टीम से बाहर होने का कारण भी बताया। वह बोले, 'फखर जमान को इंजरी हो गई है। उनके घुटने पर चोट लगी है, जिस वज़ह से वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें 4 या 6 हफ्ते ठीक होने में लग सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।'

बता दें कि पीसीबी ने अपनी तरफ से फखर जमान के चोटिल होने की पुष्टि नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ फखर जमान के चोटिल होने की खबरे सामने आने के बाद ट्विटर पर खिलाड़ी का नाम ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहें हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि फखर जमान का टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में ना होना टीम के लिए अच्छा है। वहीं दूसरा खेमा सोचता है कि फखर की रिप्लेसमेंट पाकिस्तान के पास नहीं है।

गौरतलब है कि एशिया कप में फखर जमान का बल्ला बिल्कुल ही शांत नज़र आया था। फखर टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 6 पारियों में महज़ 96 रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से सिर्फ एक ही हाफ सेंचुरी देखने को मिली। उनका औसत 16 और स्ट्राइक रेट भी 103.22 बेहद ही मामूली था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार