रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में RCB के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने एक ऐसी गेंद डाली जिसने नमन धीर को पूरी तरह चकमा दे दिया। उनकी इस विकेट ने RCB को मुकाबले में जोरदार वापसी दिलाई।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 28 रन पर गंवा दिए। हालांकि इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर मुंबई को मुकाबले में वापस ला दिया।

नमन धीर इस दौरान काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने रसिख सलाम के ओवर में दो शानदार चौके लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की। ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन रसिख ने अगली ही गेंद पर पूरा खेल बदल दिया।

पारी का 13वां ओवर डाल रहे रसिख सलाम ने ऑफ स्टंप के बाहर क्रॉस-सीम लेंथ गेंद डाली। गेंद पिच पर पड़ने के बाद उम्मीद से काफी नीचे रही और तेजी से अंदर की तरफ आई। नमन धीर पुल जैसा शॉट खेलने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। स्टंप उखड़ते ही रसिख सलाम का जश्न देखने लायक था।

VIDEO:

Advertisement

इस विकेट के साथ ही नमन धीर की शानदार पारी 32 गेंदों में 47 रन पर खत्म हो गई, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। साथ ही तिलक वर्मा के साथ उनकी 82 रन की अहम साझेदारी भी टूट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बावजूद 166 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए नमन धीर (47) के अलावा तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन की उपयोगी पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार