रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने शानदार वापसी करते हुए कैमरून ग्रीन की पारी पर ब्रेक लगा दिया। ग्रीन ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा था, लेकिन रसिख ने अगली ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर हिसाब बराबर कर लिया।

Advertisement

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार (13 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत तेज जरूर रही, लेकिन टीम को जल्दी दो झटके लग गए। फिन एलन 8 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों में 19 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन जोड़ दिए।

ऐसे समय में कप्तान ने एक बार फिर युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार पर भरोसा जताया। पारी का 13वां ओवर लेकर आए रसिख की पहली ही गेंद पर कैमरून ग्रीन ने शानदार चौका जड़ दिया। लेकिन रसिख ने तुरंत पलटवार किया और अगली ही गेंद पर रसिख ने 135.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शानदार लेंथ बॉल डाली, जो हल्की अंदर की तरफ आई। ग्रीन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पूरी तरह चकमा खा गए और गेंद सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई। कैमरून ग्रीन की 24 गेंदों में 32 रन की पारी यहीं समाप्त हो गई और KKR को 116 रन पर तीसरा बड़ा झटका लगा।

VIDEO:

गौरतलब है कि KKR इस समय 10 मैचों में 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बाकी बचे मुकाबलों में जीत बेहद जरूरी है। वहीं RCB 11 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है और यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत करना चाहेगी।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार