इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसमें ट्रेविस हेड और अनिकेत वर्मा की धमाकेदार पारियां शामिल रहीं। जवाब में LSG की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पूरन और मार्श ने तेज तर्रार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को 16.1 ओवर में ही जीत दिला दी।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार मूमेंटस भी देखने को मिले और उन्हीं में से एक पल तब दिखा जब रवि बिश्नोई की गेंद पर हैदराबाद के बल्लेबाज़ नीतिश कुमार रेड्डी बीट हो गए और लखनऊ ने एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया। इसके बाद बिश्नोई के कहने पर ऋषभ पंत ने रिव्यू लिया लेकिन रीप्ले से पता चला कि ये अंपायर्स कॉल थी।

Advertisement

जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले दिखा तो रवि बिश्नोई समेत लखनऊ के सभी खिलाड़ी निराश हो गए, खास तौर पर बिश्नोई तो इतने नाखुश थे कि वो अंपायर से बहस भी करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पहले तीन ओवर में ही दो विकेट गिर गए। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा सिर्फ 6 रन बना सके। ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ 47 रन (28 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) की पारी खेली। नीतीश रेड्डी (32 रन) और हेनरिक क्लासेन (26 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा (36 रन, 13 गेंद, 5 छक्के) और कप्तान पैट कमिंस (18 रन, 4 गेंद, 3 छक्के) ने तेज बैटिंग कर टीम को 190 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 191 रनों के लक्ष्य का पीछा शानदार तरीके से किया। हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही और एडेन मार्करम सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला। पूरन ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए और SRH के गेंदबाजों पर आक्रमण कर दिया। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 26 गेंदों पर 70 रन (6 चौके, 6 छक्के) ठोक दिए। मार्श ने भी शानदार अर्धशतक (52 रन, 31 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) जमाया। इन दोनों की पारियों की बदौलत लखनऊ ने आसानी से 5 विकेट से मैच जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार