भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टी-20 मैच सुपर ओवर में जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस रोमांचक मैच में एक समय श्रीलंका की टीम आसानी से जीत हासिल करती हुई नजर आ रही थी लेकिन भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग के चलते लंकाई टीम ये मैच हार गई।

Advertisement

138 रनों को चेज़ करते हुए एक समय श्रीलंका टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन था और यहां से ये मैच जीतने के लिए भारत को चमत्कार की आवश्यकता थी और रवि बिश्नोई ने इस चमत्कार को करने की शुरुआत की। सबसे पहले उन्होंने कुसल मेंडिस का विकेट लिया और फिर आउटफील्ड में शानदार फील्डिंग करते हुए वानिंदु हसरंगा का एक करिश्माई कैच पकड़ा।

Advertisement

बिश्नोई का ये कैच 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला जब वाशिंगटन सुंदर ने ऑफ स्टंप के बाहर हसरंगा को गेंद फेंकी। बल्लेबाज ने अपने फ्रंट लेग को हटाया और लेग साइड पर हवाई शॉट खेल दिया। हसरंगा के बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छा नहीं हुआ था और गेंद बल्ले के टॉप एज पर लगकर काफी देर हवा में रही। रवि बिश्नोई ने गेंद से नज़रें नहीं हटाईं और उन्होंने डीप स्क्वायर लेग से बाएं ओर दौड़कर हवा में डाइव लगाकर एक अद्भुत कैच पकड़ लिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच के हाइलाइट्स की बात करें तो भारत के पार्ट टाइम गेंदबाज़ों रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने आखिरी दो ओवर में 4 विकेट लेकर मैच टाई करवा दिया। इसके बाद भारत ने सुपर ओवर में ये मैच जीत लिया। भारत की तरफ से सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर आये और उन्होंने श्रीलंका को 0.3 ओवर में 2 रन पर ही रोक दिया। सुंदर ने सुपर ओवर में 2 विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से सुपर ओवर करने महीश थीक्षणा आए और भारत के लिए शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार