Ravi Bopara All Time XI: इंग्लैंड के खिलाड़ी रवि बोपारा (Ravi Bopara) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 120 वनडे और 38 टी-20 मैचों में शिरकत करने वाले रवि बोपारा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है।

Advertisement

रवि बोपारा की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बतौर ओपनर नजर आ रहे हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर बोपारा की टीम में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्ताना विराट कोहली भी रवि बोपारी की ऑलटाइम इलेवन में शामिल हैं।

Advertisement

रवि बोपारा की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में उन्होंने रिकी पोंटिंग, ग्लेन मैक्ग्गा जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है। रवि बोपारा ने पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम को अपनी टीम का कप्तान बनाया है इसके अलावा कुमार संगकारा उनकी टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है रवि बोपारा की ऑल टाइम इलेवन टीम: वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जैक कैलिस, ब्रायन लारा, वसीम अकरम (कप्तान), मुथैया मुरलीथरन, जेम्स एंडरसन, शोएब अख्तर।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार