आईपीएल 2025 फाइनल में एक मज़ेदार वाकया देखने को मिला, जब रवि शास्त्री ने टॉस के नतीजे की घोषणा करते हुए गड़बड़ी कर दी। जैसे ही कप्तान लौटे, शास्त्री ने कहा कि पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी है, लेकिन तुरंत अपनी गलती सुधारी। इस पल का वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस ने चुटीले अंदाज़ में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

IPL 2025 फाइनल के टॉस से पहले माहौल पूरी तरह गंभीर था, लेकिन जैसे ही रवि शास्त्री ने माइक संभाला, माहौल हल्का हो गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में जब श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार टॉस करके हटे, तब शास्त्री ने ऐलान कर दिया कि पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाज़ी करेगी। लेकिन अगले ही पल उन्होंने अपनी गलती सुधारी और बताया कि पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। ये ग़लती कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार