टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 59 वर्षीय रवि कोच के रूप में अपने कार्यकाल के अंत की ओर हैं। 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाक मुकाबले से पहले रवि शास्त्री को काफी चिल मूड में देखा गया है। रवि शास्त्री से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मजाकिया अंदाज में उनके मुख से अपशब्द निकलते हुए सुना जा सकता है।

Advertisement

रवि शास्त्री के फनी अंदाज को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में, हेड कोच रवि शास्त्री को भरत अरुण के साथ मस्ती भरे अंदाज में चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक आवाज आती है, 'इंडिया का कोच इतना छोटा कैसे हो गया। रवि भाई कैसे हो।' रवि शास्त्री को आवाज़ तो सुनाई देती है लेकिन ये पता नहीं चलता कि आवाज आ कहां से रही है। 

Advertisement

रवि शास्त्री आवाज को सुनकर बिल्कुल हैरान रह जाते हैं और उनको यह कहते हुए सुना जाता है, 'किधर से आवाज आ रहा है #####।' बता दें कि रवि शास्त्री, एमएस धोनी और विराट कोहली की तिकड़ी के रूप में एक बार फिर से एकजुट होने के कारण फैंस निश्चित रूप से उम्मीद कर रहे हैं कि भारत टी 20 विश्व कप जीतेगा।

रवि शास्त्री की कोचिंग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी पाई थी। इसके अलावा भारत इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी अंतिम मैच टलने से पहले 2-1 से आगे चल रहा था। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि रवि शास्त्री को उनके कोचिंग के अतिंम क्षण में एक आईसीसी ट्रॉफी भी जितवाई जाए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार