2 फरवरी। वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीम सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। पिछले वनडे में कीवी टीम ने जीत हासिल की थी जिसके कारण टीम का मनौबल चरम पर होगा तो वहीं टीम इंडिया पिछले मैच में अपनी गलतियों से सीखकर आखिरी वनडे में मैदान पर उतरना चाहेगी।

Advertisement

आखिरी वनडे से पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है और अपने डेब्यू मैच को लेकर अपनी यादें फैन्स का सामने रखी है।

Advertisement

रवि शास्त्री ने कहा कि वेलिंग्टन के इसी मैदान से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज फिर से 38 साल बाद इसी मैदान पर वापस लौटना वह भी भारतीय टीम ब्लू कलर में ही ये मेरे गर्व की बात है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू साल 1981 में ही वेलिंग्टन के मैदान पर किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार