टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। रवि शास्त्री अपने इसी बिंदास अंदाज की वजह से कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुके हैं लेकिन, फिर भी उन्होंने अपने अंदाज में बदलाव लाने की बजाए बेबाकी को ही चुना। 

Advertisement

रवि शास्त्री द इंडियन एक्सप्रेस के eAdda में बतौर अतिथि नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने बेस्ट टेस्ट टीम कोच के बारे में अपनी राय रखी है। इस दौरान रवि शास्त्री को खुद अपने मुंह मिया मिट्टू बनते हुए सुना गया। रवि शास्त्री ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक बेस्ट टेस्ट टीम कोच रवि शास्त्री हैं।'

Advertisement

बता दें कि रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में हराने में कामयाबी पाई वहीं इंग्लैंड में भी टीम इंडिया ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। हालांकि, रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया ने कोई भी आईसीसी का खिताब नहीं जीता।

रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को नया हेड कोच नियुक्त किया गया वहीं रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान भी बनाया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार