भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जब पता चला कि टीम के कोच रवि शास्त्री का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया है तो टीम कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई थी।

Advertisement

शास्त्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर को आईसोलेट किया गया था।

Advertisement

राठौड़ ने कहा, "जाहिर है कि हमने इन्हें मिस किया। शास्त्री भाई, अरुण और श्रीधर काफी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्होंने पिछले 5-6 वर्षो में काफी अच्छा किया है। टीम के बेहतर करने में इनका अहम योगदान है। यह सच है कि वे यहां नहीं हैं, जिस कारण सुबह थोड़ा इसका प्रभाव पड़ा। हमने यह फैसला किया कि जो हमारे हाथ में हैं हम लोग उस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से लड़कों ने ज्यादा प्रभावित नहीं होकर अच्छा किया क्योंकि इस मामले से विचलित होने की संभावना थी। लेकिन श्रेय इन खिलाड़ियों को जाना चाहिए, जिस तरह इन्होंने खुद को नियंत्रित किया।

हम एक टीम के रूप में खेले।" भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने बताया कि शास्त्री शनिवार की रात थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार