इंदौर, 14 नवंबर| भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को भारतीय जमीन पर सबसे तेजी से 250 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह का नाम है। अश्विन ने यह मुकाम यहां होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में हासिल किया।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने घर में सबसे तेज 250 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने भारत में 42 टेस्ट मैचों में 250 विकेट पूरे किए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 42 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक को 37 के निजी स्कोर पर आउट कर घर में अपने 250 विकेट पूरे किए। अश्विन ने दिन के दूसरे सत्र में मोमिनुल का विकेट लिया। वह दिन के पहले सत्र में भी यह उपलब्धि हासिल कर सकते थे, लेकिन स्लिप पर खड़े रहाणे ने मोमिनुल का कैच छोड़ दिया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार