भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में अपनी शानदार गेंदबाजी से दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अश्विन ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 4-4 विकेट हासिल किए। इस सीरीज में अश्विन ने कुल 14 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
भारत में विकेट का तिहरा शतक
हेनरी निकल्स के रूप में इस मुकाबले का आखिरी विकेट के चटकाने के साथ अश्विन ने भारत में 300 विकेट पूरे किए। वह भारत में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ अनिल कुंबले ने किया है, जिन्होंने भारत में 350 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।
तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीतने के मामले में अश्विन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने नौंवी बार इस फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है। उनके अलावा जैक कैलिस टेस्ट भी नौ बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीते हैं।
शेन वॉर्न, इमरान खान और रिचर्ड हेडली अपने करियर में 8-8 बार यह खिताब जीते हैं। 11 बार के साथ मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं।
अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा तीसरी बार यह खिताब जीता है।