इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। आलम ये है कि विराट ने टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 7 इनिंग में सिर्फ 75 रन बनाए हैं। ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि विराट कोहली को फाइनल में ओपनिंग नहीं करनी चाहिए और उन्हें नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए। इस मुद्दे पर अब रविचंद्रन अश्विन ने अपना मत रखा है।

Advertisement

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि जो चीज खराब ही नहीं हुई है उसे ठीक करने का प्रयास ही क्यों हो। अश्विन ने कहा, 'हर कोई कह रहा है कि हमें दुबे की जगह जायसवाल को टीम में रखना चाहिए और जायसवाल को ओपनिंग करनी चाहिए और विराट नंबर 3 पर खेलना चाहिए। जो टूटा नहीं है उसे ठीक क्यों करें? ऋषभ नंबर 3 पर खेल रहा है। जहां तक ​​मुझे पता है, यह बहस का विषय नहीं है।'

Advertisement

कुल मिलाकर अश्विन ने ये साफ कर दिया है कि इंडियन टीम टूर्नामेंट में वहां खड़ी है जहां उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा कॉम्बिनेशन से टीम ने टूर्नामेंट में लगातार मैच जीते हैं और ये सही साबित हुई है। ऐसे में अश्विन के अनुसार कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक फैसला नहीं होगा।

ये भी जान लीजिए कि अश्विन की ही तरह कैप्टन रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी विराट कोहली को बैक किया है। इन दोनों ही दिग्गजों ने ये साफ कह दिया है कि भले ही विराट ने टूर्नामेंट में अब तक रन नहीं बनाए, लेकिन वो टूर्नामेंट के फाइनल में एक बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं जो कि मैच का परिणाम इंडियन टीम की तरफ मोड़ सकती है।

India Probable Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार