India vs England 1st Test: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपना शिकार बनाया। स्टोक्स 33 गेंदों में 8 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके साथ ही वह एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए। 

 
Advertisement

यह 12वीं बार है जब अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स को आउट किया है। वह टेस्ट में किसी एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी की है। कपिल ने पाकिस्तान के मुदस्सर नज़र को टेस्ट में 12 बार आउट किया था।

Advertisement

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की कुल बढ़त 126 रन की हो गई है। तीसरे दिन ओली पोप 208 गेंदों में 148 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 436 रन बनाकर 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 86 रन और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन बनाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम तीसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन से आगे खेलने उतरी थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स ने 88 गेंदों में 70 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार