22 दिसंबर,दुबई (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को साल 2016 का ‘आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। साथ ही उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। 

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार (22 दिसंबर) को 2016 आईसीसी अवॉर्ड की घोषणा की, जिसमें भारत के रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

Advertisement

आपको बता दें कि अश्विन को ये ये अवॉर्ड सितंबर 2015 से लेकर सितंबर 2016 के 12 महीने के समय के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।इस दौरान उन्होंने 8 टेस्ट मैच में 15.39 के औसत से 48 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वन डे क्रिकेट में 3 मैचों में 47.66 की औसत से 3 विकेट झटके। अश्विन ने 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जिसमें 6.42 के औसत से 25 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि अश्विन ICC टेस्ट रैकिंग में वर्ल्ड के नंबर 1 एक गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह ऑलराउंडरों की रैकिंग में भी टॉप पर काबिज हैं।

Advertisement

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2016 बनने पर अश्विन की प्रतिक्रिया

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार