भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य रहे हैं लेकिन हाल के वर्षो में उनका टी20 टीम में चयन नहीं हो रहा था। हालांकि, उन्हें अगले महीने यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में लिया गया है।

Advertisement

भारत ने 17 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बुधवार रात 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की जिसमें तीन स्टैंडबाई खिलाड़ी शामिल हैं। अश्विन को भी इस टीम में जगह दी गई है। भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप-2 में शामिल हैं जिसमें चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान भी है।

Advertisement

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद अश्विन को इंग्लैड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले चार मुकाबलों में एकादश में जगह नहीं दी गई। इस फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञों ने हैरानी जताई। लेकिन अश्विन का टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल होना यह दर्शाता है कि चयनकर्ताओं ने युवा जोश के साथ-साथ अनुभव को भी महत्व दिया है।

भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में जीता था और इसके बाद से उसने अबतक इश टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता है। अश्विन इसके चार साल बाद 2011 में हुए वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा थे जिसने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

 

अश्विन ने 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था और उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच नौ जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। इसके बाद से अश्विन अबतक भारतीय टी20 टीम में शामिल नहीं रहे। हालांकि, चार साल के लंबे अंतराल के बाद उनकी टी20 टीम में वापसी हुई है।

अश्विन ने भले ही पिछले चार साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 मुकाबला नहीं खेला हो लेकिन वह इस दौरान लगातार आईपीएल में खेलते आए हैं। अश्विन ने 159 आईपीएल मैचों में 27.68 के औसत से 139 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 46 टी20 मैचों में 22.94 के औसत से 52 विकेट लिए हैं।

Advertisement

अश्विन का अनुभव को भारत को टी20 विश्व कप में सफलता दिलवा सकता है जो करीब 14 वर्षो का सूखा खत्म कर इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। हालांकि, यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि टीम मैनजमेंट अश्विन का कितना उपयोग करता है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार