मुंबई करे वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। दिन के दूसरे ही ओवर में एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने लगातार दो गेंदों पर रिद्धिमान साहा (27) और रविचंद्रन अश्विन (0) को आउट कर दिया। इसके साथ ही पटेल ने पारी में पांच विकेट पूरे कर लिए। बता दें कि भारतीय टीम दूसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 221 रनों से आगे खेलने उतरी ।

Advertisement

अश्विन के आउट होने के बाद उनका रिएक्शन थोड़ा हास्यप्रद रहा। अश्विन ने क्लीन  बोल्ड होने के साथ तुरंत ही उन्होंने डीआरएस ले लिया, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह कैच आउट हुए हैं।   

Advertisement

72वें ओवर में एजाज ने मिडिल स्‍टंप पर फुलर गेंद डाली, जिसे अश्विन डिफेंस करने गए। लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ टर्न हुई और ऑफ स्टंप पर जाकर लग गई। गेंद बेल्स पर लगने के बाद विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों में चली गई और वह जश्न मनाने लगे। 

अश्विन को लगा कि उन्हें कैच आउट दिया गया है इसलिए उन्होंने तुरंत रिव्यू की मांग की। लेकिन गिल्लियां बिखरी हुई देखने के बाद अश्विन समझ गए कि वह  बोल्ड गए हैं, जिसके बाद वह थर्ड अंपायर का फैसला आने से पहले ही ड्रेसिंग रूप में लौट गए। 

मुंबई में जन्मे एजाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय पारी के पहले 6 विकेट चटकाए। वह दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत में टेस्ट मैच की एक पारी में पहले 6 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के जॉन लीवर ने साल 1976 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार