भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में शानदार 32 रन बनाए और श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। लेकिन अश्विन बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे।   

Advertisement

अश्विन ने पारी के 40वें ओवर में काइल जैमीसन की चौथे स्‍टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद पर बैकफुट पंच खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए पहले पैड पर लगी और इससे पहले कि अश्विन रोक पाते गेंद स्‍टंप्‍स जाकर लगी।

Advertisement

अश्विन को आउट होने के बाद खुद यकीन नहीं हुआ और वह निऱाश होकर विकेट की तरफ देखते रहे। जैमीसन को भी थोड़ी देर में समझ में आया कि उन्होंने अश्विन को आउट कर दिया है। 

इससे पहले अश्विन ने पहली पारी में 38 रन बनाए थे और गेंदबाजी में तीन विकेट भी चटकाए थे। 

दूसरी पारी में अश्विन ने महत्वपूर्ण रन बनाए। बता दें कि भारत ने 51 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अश्विन ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला था। भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी, पहली पारी में मिली 49 रनों की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य मिला है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार