टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल से लाखों फैंस बनाए हैं। लेकिन इस बीच रवींद्र जडेजा ने मैदान के बाहर भी कुछ ऐसा काम कर दिया है जिससे आपके दिल में उनकी इज्जत काफी गुना बढ़ जाएगी। रवींद्र जडेजा ने गरीब परिवार की बच्चियों के लिए नेक दिल काम किया है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा ने अपनी बेटी निध्याना के चौथे बर्थडे के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर पांच परिवारों की बच्चियों के खातों में 10-10 हजार रूपए जमा करवाए हैं। जडेजा और उनकी पत्नी रीवा ने डाकघर में बच्चियों के नाम पर बचत खाते खुलवाये और इसके बाद उस खाते में 10-10 हजार रुपये भी जमा किए।

Advertisement

खबरों की मानें तो रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी ने 10 हजार गरीब बच्चियों की मदद का संकल्प किया है। मालूम हो कि रवींद्र जडेजा ने खुद अपने शुरुआती दिनों में काफी गरीबी का जीवन जिया है। जडेजा की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास भरपेट खाना खाने तक के लिए पैसे नहीं थे।

फिलहाल रवींद्र जडेजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप के फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड में हैं। टीम इंडिया को साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद टीम इंडियन टीम को इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार