चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे अहम मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा द्वारा टॉस जीतने के बाद मजेदार नजारा देखने को मिला। अपने चुटीले अंदाज के लिए मशहूर रोहित शर्मा ने जडेजा के टॉस जीतने के बाद कमेंट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

रोहित शर्मा को जडेजा से पूछते हुए देखा गया, 'बैटिंग बोला ना तू?' जडेजा को यहां मस्ती सूझी और उन्होंने रोहित शर्मा की टांग खींचते हुए कहा नहीं बताऊंगा कि मैंने बैटिंग ली है या बॉलिंग। जिसके बाद रोहित और जडेजा दोनो हंसते हुए नजर आए। जडेजा निक नाइट के पास गए और उन्होंने कहा कि वो पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

आईपीएल 2022 में अभी तक किसी भी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला नहीं किया है। दूसरी पारी में ओस आने से टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने में मदद मिली है। चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुकेश चौधरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भी भेज दिया।

जहां रोहित मिड ऑन की दिशा में कैच आउट हुए वहीं मुकेश की फुल लेंथ गेंद पर ईशान किशन क्लीन बोल्ड हो गए। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं सीएसके के लिए मुकेश चौधरी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार