भारत के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पछाड़कर ताजा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। वह पहले से ही दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज हैं।  यह पहला मौका है जब जडेजा इस मुकाम पर पहुंचे हैं। 

Advertisement

कोलंबो टेस्ट में भारत को श्रीलंका के खिलाफ मिली पारी और 53 रन की जीत में जडेजा ने अहम किरदार निभाया था। बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में नाबाद 70 रन और कुल 7 विकेट झटके। जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।

Advertisement

उन्हें इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया लेकिन उसके बाद आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर उनके तीसरे टेस्ट मैच खेलने पर बैन लगा दिया गया।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

जडेजा बल्लेबाजी रैकिंग में 9 पायेदान की छलांग लगाकर 51वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को 4 स्थान का फायदा हुआ है और वह 44वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा कोलंबो में शतक जड़नें वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्या रहाणे को भी रैकिंग में फायदा हुआ है। पुजारा ने 133 रन रन की पारी खेलकर अपने करियर के सर्वोच्च 888 पॉइट्स हासिल किए हैं औऱ वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि 132 रन की पारी खेलने वाले रहाणे 11वें नंबर से छलांग लगाकर नंबर 58 पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा गेंदबाजों की रैकिंग में मोहम्मद शमी 3 पायेदान के फायदे के साथ 20वें नंबर पर और उमेश याद 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीसरे पायदान पर धकेल दिया है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग, बल्लेबाज

स्टीव स्मिथ - 941 पॉइंट

जो रूट - 891 पॉइंट

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा - 888 पॉइंट

केन विलियमसन - 880 पॉइंट

विराट कोहली - 813 पॉइंट

Advertisement

अजिंक्य रहाणे - 776 पॉइंट

जॉनी बेयरस्टो - 772 पॉइंट

अजहर अली - 769 पॉइंट

Advertisement

हाशिम आमला - 764 पॉइंट

डेविड वार्नर - 75 9 पॉइंट

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग - गेंदबाज

Advertisement

रविंद्र जडेजा - 893 पॉइंट

जिमी एंडरसन - 860 पॉइंट

आर अश्विन - 842 पॉइंट

Advertisement

जोश हेजलवुड - 826 पॉइंट

रंगाना हेराथ - 817 पॉइंट

कागिसो रबादा - 785 पॉइंट

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड - 775 पॉइंट

डेल स्टेन - 763 पॉइंट

वर्नन फिलेंडर - 751 पॉइंट

Advertisement

नील वैगनर - 745 पॉइंट

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर

रविंद्र जडेजा - 438 पॉइंट

Advertisement

शाकिब अल हसन - 431 पॉइंट

आर अश्विन - 418 पॉइंट

मोईन अली - 40 9 पॉइंट

Advertisement

बेन स्टोक्स - 360 पॉइंट

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार