भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारत की इस जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाते हुए पहली पारी में शतक लगाया तो वहीं, दूसरी पारी में 5 विकेट लेने का काम किया। उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। हालांकि, जडेजा ने ये पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित कर दिया।

Advertisement

इस मैच से पहले रविंद्र जडजा और उनकी पत्नी रिवाबा काफी लाइमलाइट में थीं क्योंकि जडेजा के पिता ने उनके परिवार में दरार डालने के लिए क्रिकेटर की पत्नी पर उंगली उठाई थी जिसके बाद जडेजा और उनकी पत्नी की काफी आलोचना भी की गई थी। जडेजा ने अपने पिता के इस इंटरव्यू को स्क्रिप्टेड बताया था लेकिन उनके इस बयान के लिए भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जडेजा अपना पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित कर रहे हैं। वो कहते हैं, "दूसरी पारी में 5 विकेट लेना एक खास एहसास है और वो भी एक ही टेस्ट में शतक और 5 विकेट लेना बहुत खास है। ये मेरे घरेलू मैदान पर एक विशेष मैन ऑफ द मैच है। मैं ये पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं। वो पर्दे के पीछे मानसिक रूप से कड़ी मेहनत कर रही है। वोहमेशा मुझे आत्मविश्वास देती है।"

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि रिवाबा जडेजा, जो गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी हैं, ने महीने की शुरुआत में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत मुद्दे को उठाने के लिए एक रिपोर्टर पर हमला किया था। ये सब तब शुरू हुआ जब रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्धसिंह ने कहा कि 2016 में उनकी पत्नी रिवाबा से क्रिकेटर की शादी के कुछ महीनों के भीतर उनके और उनके बेटे के बीच रिश्ते में तनाव आ गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार