रविंद्र जडेजा इस समय टीम इंडिया के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन लगता है कि उनकी आईपीएल फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपरकिंग्स और उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के IPL 2021 और 2022 कैंपेन से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं जडेजा ने इस बार एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर विश भी नहीं किया। माही का बीते दिन (7 जुलाई) को जन्मदिन था और समूचे क्रिकेट जगत ने उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थी लेकिन जडेजा ने माही के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। ऐसे में फैंस ये सोचने पर मज़बूर हो गए हैं कि धोनी और जडेजा के बीच कुछ ना कुछ तो गड़बड़ है। 

Advertisement

बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर को इस साल की शुरुआत में टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन कप्तानी उनको रास नहीं और सीएसके की टीम लगातार हारती दिखी। अपनी टीम को लगातार हारता देख उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में ही अपना पद छोड़ दिया और महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा से कप्तानी करनी पड़ी। हालांकि, जडेजा आखिरी के कुछ आईपीएल मैच भी नहीं खेले जिसके बाद ये हवा उड़ गई कि उनके और सीएसके मैनेजमेंट के बीच तनातनी हो गई है।

आईपीएल से बाहर होने के बाद उन्होंने पिछले महीने लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच से मैदान पर वापसी की थी। हाल ही में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला विदेशी टेस्ट शतक बनाने के बाद से ऑलराउंडर की तारीफ हो रही है लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे ही ये खबर वायरल हुई कि जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सीएसके के आईपीएल 2021 और 2022 सीजन से संबंधित पोस्ट को डिलीट कर दिया है तभी से फैंस नाखुश हैं।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस पूरे मामले पर रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार