बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद मैच में वापसी कर ली। रविचंद्रन अश्विन के नाबाद शतक (102 नाबाद) और रविंद्र जडेजा (86) के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं।

Advertisement

एक समय भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 6 विकेट सिर्फ 144 रनों पर गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद टीम इंडिया के इन दो भरोसेमंद ऑलराउंडर्स ने पारी को संभालते हुए बांग्लादेशी खेमे को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ हसन महमूद ने धारदार गेंदबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटा दिया।

Advertisement

हालांकि, जब जडेजा और अश्विन सेट हो गए तो हसन महमूद की भी काफी पिटाई हुई। जडेजा ने तो हसन महमूद को एक शानदार छक्का भी दे मारा। जडेजा का ये छक्का पारी के 50वें ओवर में देखने को मिला। महमूद ने 133.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से स्टंप्स लाइन पर शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी। रविंद्र जडेजा ने तुरंत अपना वजन बैकफुट पर स्थानांतरित किया और एक ताकतवर पिकअप पुल शॉट लगा दिया।

गेंद और बल्ले का कनेक्शन इतना शानदार था कि गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड में जा गिरी। जडेजा के इस छक्के ने ये बता दिया कि बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट मैच में काफी पीछे हो चुकी है। वहीं, अश्विन ने पारी के 78वें ओवर में शतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। एकतरफ अश्विन अटैकिंग बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं, जडेजा ने एक छोर को संभाले रखा और जब उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया तो उन्होंने भी तेज़ खेलना शुरू कर दिया। अब इस टेस्ट के दूसरे दिन जडेजा भी अगर शतक पूरा कर लेते हैं तो ये फैंस के लिए डबल ट्रीट होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार