आईपीएल का सीजन चल रहा है और दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों की नजर इस टी-20 लीग पर है। कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसमें निखर कर आ रहा है और कई खिलाड़ियों के सितारे धुंधले पड़ रहे हैं।

हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और आए दिन क्रिकेट और खिलाड़ियों पर अपनी राय देने वाले माइकल वॉन ने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले भारत के स्टार ऑलराउंडर एक परफेक्ट टी-20 क्रिकेटर है।

क्रिकबज के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को बुनियादी रूप से मजबूत बनना है तो उन्हें जडेजा से सीखना चाहिए। वॉन ने कहा कि जडेजा के पास हर वो चीज है जो एक शानदार खिलाड़ी में होनी चाहिए। वॉन ने इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक गन फील्डर है, एक बेहतरीन बल्लेबाज और एक शानदार गेंदबाज भी।

वॉन ने जडेजा के बारे में बात करते हुए कहा,"वह शानदार है, उनके पास सब चीज है। अगर आप एक टी-20 क्रिकेटर बना रहे हो, अगर आप एक बल्लेबाज तैयार कर रहे हो तो आप क्रिस गेल की ताकत या फिर विराट कोहली की कला के पास जाते हो। लेकिन अगर आप बेस से क्रिकेटर को तैयार करना चाहते हो तो आप रविंद्र जडेजा की ओर देखते हो क्योंकि वो आपको सब मुहैया कराते हैं।"

वॉन ने कहा कि जडेजा एक परफेक्ट टी-20 क्रिकेटर है। वो तब आ सकते हैं जब 15 गेंदे बाकी हो और वहां से भी पहली गेंद से लंबे-लंबे शॉट लगा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार