Ravindra Jadeja & KL Rahul ruled out of the second Test: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अब भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी करके जडेजा और केएल राहुल के चोटिल होने की जानकारी दी है। जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण परेशान दिखे थे जिससे वो अब तक नहीं उभर सके हैं और यही कारण है जडेजा दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। वहीं केएल राहुल भी क्वाड्रिसेप्स पेन की समस्या से जूझ रहे हैं जिस वजह से वो भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

3 खिलाड़ियों को किया गया टीम में शामिल

जडेजा और केएल राहुल के टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद अब इंडियन टीम में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टेस्ट टीम में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को जोड़ा गया है। बात करें अगर आवेश खान की तो वो अपनी रणजी टीम मध्यप्रदेश के साथ ट्रेवल करेंगे, लेकिन जरूरत पड़ती है तो भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे।

सीरीज में पिछड़ चुकी है भारतीय टीम

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हैदराबाद में 28 रनों से मैच जीतकर किया है जिसके बाद वो भारत पर 1-0 की बढ़त बना चुके हैं। ऐसे में अब जडेजा और राहुल का टेस्ट टीम से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। विराट कोहली भी टीम का हिस्सा नहीं है जिस वजह से विशाखापट्टनम टेस्ट मेजबानों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Advertisement

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार