Ravindra Jadeja Injury Update: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था और इस मैच को मेजबान टीम ने 28 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हैदराबाद में हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि सीरीज के दूसरे मैच में शायद रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नहीं खेल सकेंगे।

 
Advertisement

मांसपेशियों में आया खिंचाव

Advertisement

आपको बता दें कि हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन रविंद्र जडेजा बैटिंग करते हुए थोड़े परेशान दिखे थे। जिस गेंद पर वो रन आउट हुए उस दौरान भी जडेजा रन लेते हुए संघर्ष कर रहे थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया था। यही वजह है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका

अगर रविंद्र जडेजा विशाखापट्टनम में होने वाले मैच से बाहर हो जाते हैं तो ये मेजबानों के लिए बड़ा झटका होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जडेजा बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करते हैं। जडेजा ने हैदराबाद टेस्ट में पहली इनिंग में बॉलिंग करके तीन विकेट चटकाए थे। वहीं बैटिंग करते हुए भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरी इनिंग में भी जडेजा के नाम दो विकेट थे। ऐसे में इस हरफनमौला खिलाड़ी का बाहर होना भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट की तो ये मुकाबला 2 फरवरी से शुरू होगा। यानी फिलहाल ये मैच शुरू होने में काफी दिनों का समय है। ऐसे में भारतीय टीम और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि जडेजा इस दौरान अपनी रिकवरी कर लें और एक बार फिर खेलने के लिए उपलब्ध रहें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार