India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

जडेजा अगर इस मैच में 6 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने अभी तक 72 मैच की 136 पारियों में 294 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

अभी तक यह कारनामा अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा और जहीर खान जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने ही किया है। 

इसके अलावा वह भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट में 300 या उससे ज्यादा विकेट और 3000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। जडेजा ने टेस्ट में 72 टेस्ट की 105 पारियों में 36.14 की औसत से 3036 रन बनाए हैं। बता दें फिलहाल यह मुकाम कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन ने ही हासिल किया है।

2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली जीत के बाद जडेजा का भारत के लिए यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में आराम दिया गया है, वहीं टी-20 इंटरनेशनल से वह संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।  

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार