23 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में जहां विराट कोहली नए लुक में नजर आएगें तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज सर रवींद्र जडेजा ने भी अपना लुक बदल लिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली समेत कई दिग्गज अपने लुक के लिए जाने जाते हैं। पिछले आईपीएल में भी क्रिकेटरों ने अपना लुक बदल कर मैदान पर उतरे थे। 

इस बार सबसे पहले विराट कोहली ने अपना लुक बदला है। वहीं अब रवींद्र जडेजा ने लुक बदलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। आगे जानें कैसा है सर रवींद्र जडेजा का नया लुक►

 

सर रवीद्र जडेजा ने इस बार अपना लुक बदलते हुए फ्रेंच कट दाढ़ी रखी है। यानि इस बार के आईपीएल में रवींद्र जडेजा बिल्कुल अमिताभ बच्चन के अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। आईपीएल 2018 के लिए रवींद्र जडेजा समेत सभी दिग्गज चेन्नई पहुंच चुके हैं।

Advertisement

गौरतल है कि आईपीएल 2018 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े सभी खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं।

 धोनी की कप्तानी में इस बार सीएसके की टीम क्या गुल खिलाएगी फैन्स बस उसी का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार