Ravindra Jadeja IPL Record: आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) औऱ मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पहला मुकाबला रविवार (23 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 7.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो आईपीएल के इतिहास में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है। 

Advertisement

जडेजा ने आईपीएल में 240 मैच की 184 पारियों में 2959 रन बनाए हैं। 41 रन और बनाते ही वह आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लेंगे। अगर इस मैच में वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिसने 3000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और 150 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। बता दें कि आईपीएल में गेंदबाजी में जडेजा के नाम 160 विकेट दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि जडेजा आईपीएल 2008 में पहली चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह कोच्चि टस्कर्स केरला और गुजरात लायंस के लिए भी खेले। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए जडेजा 12वां सीजन खेल रहे हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। आईपीएल 2022 से पहले उन्हें चेन्नई की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उनकी अगुआई में टीम आठ में दो मुकाबले ही जीत पाई, जिसके बाद टूर्नामेट के बीच में एमएस धोनी ने दोबारा कप्तानी संभाली। बता दें चेन्नई ने मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा को रिटेन किया था और उनके लिए सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये खर्च किए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार