चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार (10 मई) को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मज़बूत कर लिया। चेन्नई की इस जीत में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अहम योगदान दिया। उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी 16 गेंदों में 21 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

Advertisement

उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। चोट से वापसी के बाद से जडेजा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस ऑलराउंडर ने आखिरकार फैंस के पसंदीदा एमएस धोनी से पहले बल्लेबाजी करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस सीजन में हर बार देखा जा चुका है कि जडेजा धोनी से पहले बल्लेबाजी के लिए आते हैं और हर बार फैंस उनके आउट होने की दुआ करते दिखते हैं ताकि एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आ सकें।

Advertisement

जब जडेजा से इस बारे में पूछा गया तो जडेजा ने सीधा जवाब दिया कि जब वो 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, तो उन्हें सीएसके के प्रशंसकों से एमएस धोनी के नारे सुनने को मिलते हैं और जब वो ऊपर बल्लेबाजी करने आते हैं, तो लोग उम्मीद करते हैं कि वो आउट हो जाएं ताकि धोनी बैटिंग पर आ सकें। जडेजा ने मैच के बाद इस बारे में बात की और कहा, “मैं माही भाई के नारे सुनता रहता हूं। अगर मैं ऊपर बल्लेबाजी करता हूं तो दर्शक मेरे आउट होने का इंतजार करते हैं। जब तक टीम जीतती है, मैं खुश हूं।" 

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ मज़बूती से कदम बढ़ा दिया है। चेन्नई की 12 मैचों में ये सातवीं जीत है और अब धोनी की टीम के 15 पॉइंट्स हो चुके हैं और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दिल्ली की टीम इस मैच में हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से लगभग-लगभग बाहर हो गई है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी की टीम अंक तालिका में पहले या दूसरे स्थान पर फिनिश कर पाती है या नहीं क्योंकि अगर चेन्नई की टीम पहले या दूसरे स्थान पर रही तो उन्हें फाइनल खेलने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार