भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने रविवार (17 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में महान कपिल देव के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जडेजा ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मोइन अली (34) को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

जडेजा ने भारत के बाहर अपने 100 वनडे विकेट भी पूरे कर लिए। वह विदेशी सरजमीं पर 1000 रन के साथ-साथ 100 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ कपिल देव ने भारत के लिए यह कारनामा किया था। 

Advertisement

भारत-इंग्लैंड वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जडेजा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में खेले गए मुकाबले में जडेजा के 25 मैच में 38 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत के खिलाफ 30 मैच में 37 विकेट चटकाए थे। 31 मैच में 40 विकेट के साथ इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर हैं। 

इसके अलावा जडेजा ने फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया और जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन का शानदार कैच भी लपका। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार