टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रवींद्र जडेजा आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करते हुए चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच जडेजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुनिया के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स (Tiger Woods) का एक वीडियो पोस्ट किया है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा ने टाइगर वुड्स के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आत्मविश्वास और उत्कृष्टता का सटीक उदाहरण।' रवींद्र जडेजा द्वारा शेयर किए गए इस वीडयो में टाइगर वुड्स गेंद को हिट करने के बाद इतने ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं कि वह दोबारा गेंद की ओर नहीं देखते और विराधी खिलाड़ी से हाथ मिलाने के लिए चले जाते हैं।

Advertisement

टाइगर वुड्स का यह वीडियो निश्चित तौर पर किसी भी इंसान में आत्मविश्वास भर दे। इसी आत्मविश्वास के दम पर वुड्स ने लंबे समय तक गोल्फ के मैदान पर राज किया था। टाइगर वुड्स अबतक 15 प्रमुख गोल्‍फ चैंपियनशिप जीत चुके हैं। हाल ही में वुड्स कार दुर्घटना के भी शिकार हो गए थे जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हुए थे।

वहीं अगर  रवींद्र जडेजा की बात करें तो फिलहाल जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच 18 जून से फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया इस धमाकेदार मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार