इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रवींद्र जडेजा ने एक शानदार कैच लपककर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जडेजा ने विल यंग का मुश्किल कैच पकड़कर भारत को अहम सफलता दिलाई। इस विकेट के बाद विराट कोहली का जोशीला जश्न भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया, जबकि न्यूजीलैंड ने पिछले मैच की विजयी संयोजन पर भरोसा जताया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर विल यंग ने तेज कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई। मौके को भांपते हुए रवींद्र जडेजा ने तेजी से दाईं ओर डाइव लगाई और दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया। यह आसान कैच नहीं था, लेकिन जडेजा ने इसे पूरी नियंत्रण के साथ पूरा किया।

विल यंग 41 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। ये विकेट गिरते ही विल यंग और डेरिल मिचेल की तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी टूटी और हर्षित राणा को पारी का दूसरा विकेट मिला। विकेट गिरते ही विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

VIDEO:

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारियों के दम पर भारत के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैकरी फॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनक्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रविंद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार